डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद लाभकारी है ये फल, होते हैं कमाल के फायदे

डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद लाभकारी है ये फल, होते हैं कमाल के फायदे

सेहतराग टीम

रसभरी जो बिल्कुल छोटी-छोटी मटर के दाने जैसे होती है और टमाटर जैसी दिखती है। लेकिन, रसदार और स्वादिष्ट होती है। रसभरी डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होती है। रसभरी ब्लड शुगर लेवल को बनाए रखने में भी मदद करती है। इसके आलावा इसे खाने से कई और भी फायदे होते हैं। रसभरी को केप गूसबेरी, गोल्डन बेरीज, इन्का बेरी और ग्राउंड बेरी के नाम से भी जाना जाता है। आइए जानते हैं कि रसभरी डायबिटीज मरीजों के लिए कैसे फायदेमंद है।

पढ़ें- शुगर को कंट्रोल करने में कारगर है आम की पत्तियां, बस ऐसे करना है सेवन

रास्पबेरी जैसे स्वादिष्ट फल का सेवन सालों से किया जा रहा है। खट्टी- मीठी होने के कारण बहुत से लोग इसे पसंद नहीं करते। लेकिन डायबिटीज से जूझ रहे लोगों के लिए ये बेहद फायदेमंद है। यह विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल से भरपूर है, जो अच्छे स्वास्थ्य में बढ़ावा और बीमारियों को रोकने में मददगार है। कई शोधों के अनुसार, इस फल के सेवन से ह्दय स्वास्थ्य में सुधार होता है। वहीं खासतौर से यह टाइप -2 डायबिटीज वाले मरीजों को बहुत फायदा पहुंचाती है। इसके अलावा यह फल वजन घटाने, ह्दय रोग और अल्जाइमर रोग को कम करता है, जो डायबिटीज की सामान्य जटिलताएं हैं।

डायबिटीज में क्‍यों है फायदेमंद

  • हाई फाइबर होने के कारण यह ब्लड शुगर, इंसुलिन और लिपिड में सुधार करती है।
  • डायबिटिक पेशन्ट्स में ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस के कई लेवल होते हैं, जिन्हें रसभरी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ नियंत्रित किया जा सकता है।
  • रास्पबेरी में फ्रुक्टोज होता है, जिसमें इंसुलिन की जरूरत नहीं होती। इसलिए यह फल डायबिटीज के साथ ग्लूकोज लेवल को कम करने में मदद करता है।
  • डायबिटीज में ब्लड शुगर लेवल अनियंत्रित हेाने पर हार्ट डिसीज, नर्व डैमेज, किडनी और आई डैमेज जैसे कई अन्य कॉम्प्लीकेशन्स हो सकते हैं। ऐसे में रसभरी में पाए जाने वाले फाइबर और पोषक तत्व शुगर को कंट्रोल करते हैं। इन्हीं वजहों से रसभरी मधुमेह में सबसे अच्छा फल माना जाता है।

रसभरी खाने के अन्य फायदे

  • इसमें मौजूद फाइबर और पानी की अच्छी मात्रा कब्ज को रोककर पाचन तंत्र को मजबूत बनाए रखती है।
  • नियमित रूप से इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।
  • सूजन और लालिमा का इलाज करके त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
  • विटामिन सी और फोलिक एसिड से समृद्ध होने के साथ यह बालों के विकास को बढ़ावा देने में मदद करता है।
  • पर्याप्त मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाने की वजह से रसभरी में सर्दी और फ्लू से लडऩे की क्षमता होती है।
  • रसभरी विटामिन ए से भरपूर है, जो आपकी आंखों की दृष्टि के लिए बहुत लाभकारी है।
  • हड्डियों की समस्या से परेशान लोगों के लिए रसभरी बहुत असरदार माना जाता है। इसमें पेक्टिन पाया जाता है, जिससे शरीर में कैल्शियम और फॉस्फोरस की मात्रा सही बनी रहती है।
  • इसमें कई फाइटोकेमिकल्स भी पाए जाते हैं, जो हार्ट के लिए फायदेमंद हैं।

ऐसे करें रसभरी का सेवन

विशेषज्ञों के अनुसार टाइप 2 डायबिटीज वाले मरीजों को दिनभर में कम से कम दो रसभरी रोज खाना चाहिए। इसके अलावा रसभरी को 2 कप पानी में तब तक उबालें, जब तक की यह पानी आधा ना हो जाए। रोज सुबह यह पानी पीएं, डायबिटीज से निजात मिल जाएगी।

इसे भी पढ़ें-

नीम के सेवन से ब्लड शुगर होगा कंट्रोल, जानें कैसे करें सेवन

जानिए, क्या होती है पंचकर्म थेरेपी? साथ ही जानें हमारे शरीर के लिए क्यों है बेहतर

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।